नगर पालिका परिषद शहडोल की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी ने जमुआ और कोटमा स्थित कचरा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कचरे के प्रबंधन में अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि कचरे की छंटाई आधुनिक मशीनों द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से की जाए।