सिमगा–बलौदाबाजार मार्ग बना 'मौत का रास्ता'
🚨 सिमगा–बलौदाबाजार मार्ग बना 'मौत का रास्ता' सिमगा–बलौदाबाजार सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि 3 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो महाआंदोलन किया जाएगा। करीब एक साल पहले टेंडर जारी होने के बावजूद सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई। गहरे गड्ढों के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से भारी वाहनों का लगातार आवागमन होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। इस मुद्दे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी भी उठा चुके हैं।