भीलवाड़ा: भाजपा शास्त्री मंडल की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगा संगठन आत्मनिर्भर; बैठक में बनी रणनीति
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी शास्त्री मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।