निवाई: पुलिस ने गश्त के दौरान झिलाय रोड ढाणी जुगलपुरा से अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्ती की, चालक फरार
Niwai, Tonk | Dec 2, 2025 निवाई थाना पुलिस ने मंगलवार को सुबह करीब 6:30 गस्त के दोरान झिलाय ढाणी जुगलपुरा से थाना अधिकारी घांसी राम के नेतृत्व में DYSO रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपरविजन में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की है। पुलिस वाहन देखकर चालक बिच रास्ते में ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश जारी की है।