शहर की कोतवाली परिसर में महिला दरोगा के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर SOG में तैनात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 10 अक्टूबर को हुई, जब महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि सिपाही ने फोन पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला दरोगा ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोप है कि अगले दिन 11 अक्टूबर को सिपाही हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा, जहां उसने महिला दरोगा के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी खींची और लाइसेंसी पिस्टल का हवाला देते हुए धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कोतवाली परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। SP सिटी हरबंस सिंह के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniPolice #UttarakhandPolice #WomenPoliceOfficer #PoliceNews #SOG #PoliceInvestigation #PoliceComplaint #AssaultAllegation #ThreatCase #CCTVFootage #LawAndOrder #PoliceDepartment #WomenSafety #CrimeNews #CrimeUpdate #NainitalNews #HarbansSingh #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #LocalNews #NewsUpdate #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews