यूजीसी के नए नियमों, शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में जातिगत आरक्षण और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर हल्द्वानी में 22 अक्टूबर को जनसंवाद बैठक आयोजित की जाएगी। रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर आयोजकों ने बैठक की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार, बैठक में यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने, जाति आधारित आरक्षण समाप्त करने और एससी/एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा और रोजगार में समान अवसर, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से वंचित लोगों को सहायता, निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी विचार रखे जाएंगे। प्रकाश हर्बोला और लक्ष्मण सिंह लमगड़िया सहित आयोजकों ने कहा कि इन विषयों पर संवैधानिक दायरे में शांतिपूर्ण संवाद होना चाहिए और सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए। बैठक गुरुवार, 22 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे हीरानगर स्थित लगन गार्डन में प्रस्तावित है। आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होकर अपने विचार रखने की अपील की है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #UGCRules #UGC #ReservationPolicy #CasteBasedReservation #SCSTAct #EducationPolicy #GovernmentJobs #EqualOpportunity #SocialJustice #ConstitutionalRights #PublicDialogue #JanSamvad #YouthIssues #StudentIssues #HigherEducation #LegalReforms #PublicMeeting #PressConference #SocialIssues #HaldwaniEvents #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews