हरिद्वार: करोड़ों की ठगी करने वाले ₹25,000 के इनामी को दिल्ली से बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिलायंस के नाम पर की थी ठगी
हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस करोड़ों की ठगी करने वाले एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई। गिरफ्तार आरोपी का नाम कुमार प्रसून है जो महाराष्ट्र का रहने वाला है। साल 2021 में आरोपी ने एक व्यक्ति से रिलायंस कंपनी में सेट टॉप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के नाम पर करीब 3 करोड रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पर 25000 का इनाम भी रखा हुआ था।