हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग, जल संस्थान और ऋषिकुल विद्यालय में की छापेमारी, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले
डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को सिंचाई विभाग, जल संस्थान और ऋषिकुल विद्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीनों विभागों में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम की छापेमारी से अन्य सभी सरकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने फाइलों के रखरखाव की स्तिथि सही न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की। देरी से आने वाले कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।