हरिद्वार: मोक्षदा एकादशी के स्नान पर्व पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और दान-पुण्य
मोक्षदा एकादशी के पर्व पर बुधवार को श्रद्धालु हर की पौड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे है। आज के दिन दान पुण्य और व्रत रखने का भी महत्व माना गया है। यह एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को पड़ती है। माना जाता है कि इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है इस लिए आज के दिन अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण पूजा पाठ भी किया जाता है।