जमुई: सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बैठे युवक को बदमाश ने मारी गोली, डॉक्टर ने किया पटना रेफर, घटना स्थल से एक खोखा बरामद
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बैठे एक युवक को शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे बदमाश ने गोली मार दी। गनीमत रही की गोली युवक के बाएं जांघ में लगी और कमर से नीचे जाकर अटक गई। उसके बाद फौरन सहयोगियों के द्वारा घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गोली अंदर में ही फंसे होने की वजह से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।