धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती प्रेमी के साथ फरार, परिवार के लोग परेशान
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई, परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि यह घटना अब से दो दिन पहले की बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने बताया है कि सभी लोग घर में सो रहे थे सुबह सोकर उठे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी।