धनौरा: गजरौला के फाजलपुर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, बिजली विभाग पर लगाए गए गंभीर आरोप
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन की फाजलपुर बिजली घर पर बैठक का आयोजन हुआ, इस बैठक में जिला अध्यक्ष कविंदर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह मौजूद रहे, उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग द्वारा लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है। उसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि ट्यूबवेल पर लगी मोटर और स्टार्टर चोरी हो गए हैं।