धनौरा: गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में बुलेट से पटाखे की आवाज निकाल रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, बुलेट को किया जब्त
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र में बुलेट से पटाखे फोड़ने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लगभग 2:50 पर मोहल्ला विजयनगर में एक युवक बुलेट से लगातार पटाखे फोड़ रहा था। जिसकी वजह से आसपास के लोग भी काफी परेशान थे, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले युवक को पकड़ लिया।