धनौरा: नौगांवा के गांव यूसुफपुर में बेटी की लग्न लेकर पहुंचे पिता के साथ की गई मारपीट, गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज
गजरौला लग्न लेकर गए कन्या पक्ष के लोगों के साथ वर पक्ष के लोगों ने मारपीट की और सामान भी छीनकर घर में रख लिया। थाना पुलिस ने कन्या के पिता की तहरीर पर वरपक्ष के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर शुमाली के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता युसुफपुर थाना गजरौला निवासी राहुल पुत्र महावीर के साथ तय किया था।