धनौरा: सप्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, गजरौला सीएचसी में बेटे को दिया जन्म
सप्त क्रान्ति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रूकवाकर महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर उसने एक शिशु को जन्म दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली से चलकर मुज्जपफरपुर बिहार को जाने वाली सप्त क्रान्ति एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री रीना कुमारी हालत बिगड़ गई।