सुरक्षित बचपन, उज्ज्वल भविष्य, कुल्लू वेली स्कूल(KVS), कुल्लू रामशिला में प्रातःकालीन सभा के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Kullu Times
आज दिनांक 30.10.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), कुल्लू द्वारा आयोजित सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत कुल्लू वेली स्कूल(KVS), कुल्लू रामशिला में प्रातःकालीन सभा के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), कुल्लू रोहित मृगपुरी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन सहायता एवं शिकायत दर्ज करवाने के माध्यमों तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण, साइबर अपराध अथवा असुरक्षित परिस्थिति में बिना किसी भय के उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। जागरूक बच्चे ही सुरक्षित समाज की नींव हैं।
कुल्लू पुलिस — सुरक्षित बचपन, नशामुक्त हिमाचल!
Kullu Police
Kullu, Kullu | Oct 30, 2026