किशनगंज: स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र हुआ घायल
जानकारी शनिवार शाम 4 बजे मिली क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजपुर में छात्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।