🚨 गंगा में मिला इकलौते बेटे का शव, अब पिता ने खोला हत्या का मोर्चा! संपत्ति विवाद में अपहरण कर सुनियोजित हत्या का आरोप, 4 नामजद समेत 6 के खिलाफ तहरीर
💔 उन्नाव | सफीपुर | फतेहपुर चौरासी
दो दिन तक गंगा की लहरों में बेटे की तलाश... 6 किलोमीटर दूर मिला शव... और अब पिता ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है।
सफीपुर नगर के युवा व्यवसायी तरुष गौड़ की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक के पिता और जूता-चप्पल कारोबारी पप्पू गौड़ ने संपत्ति विवाद को मौत की वजह बताते हुए अपहरण कर सुनियोजित ढंग से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना प्रभारी फतेहपुर चौरासी को चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
🚘 शुक्रवार शाम कार समेत गंगा में समाया था तरुष
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तरुष अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हिंदूपुर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई।
हादसे में चालक विजय शंकर तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन तरुष लापता हो गया। पुलिस और SDRF ने लगातार दो दिनों तक नदी में तलाश अभियान चलाया।
🌊 6 किलोमीटर दूर मिला इकलौते बेटे का शव
रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बंदी माता घाट के पास नदी में तरुष का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार में तरुष सवार था, उसका पता नहीं चल सका।
⚖️ पिता का गंभीर आरोप: संपत्ति विवाद में रची गई साजिश!
बेटे की मौत के बाद पिता पप्पू गौड़ ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सामान्य सड़क हादसा मानने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते तरुष का अपहरण कर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।
इसी आरोप के आधार पर उन्होंने चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, तहरीर में लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोपितों की भूमिका और घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी
📍 सफीपुर | उन्नाव
UNNAO EXPRESS | खबर वही, जो सवाल उठाए।
#UnnaoNews #Safipur #TarushGaur #FatehpurChaurasi #JusticeForTarush
Unnao, Unnao | Nov 1, 2026