बलिया: फेफना थाने की पुलिस ने पियरिया चट्टी के पास से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को फेफना थाने की पुलिस ने पियरिया चट्टी के पास से मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मंजीत सिंह पुत्र दयानन्द सिंह निवासी ग्राम सहदेश थाना फेफना है। आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।