धमतरी के डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि दहेज में 2 से 3 करोड़ रुपये और लग्जरी कार की मांग की गई। शिकायत में गर्भावस्था के दौरान मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आखिर आज के दौर में भी शादी जैसे पवित्र रिश्ते में दहेज की मांग क्यों? आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।