कोल: सुदामापुरी में बिल्डर पर लगा मूर्ति तोड़ने का आरोप, कार्रवाई की मांग लेकर डीएम दफ्तर के बाहर महिला ने दिया धरना
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 सुदामापुरी में शहर के बिल्डर पर मंदिर की प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। खंडित प्रतिमा को लेकर महिला DM दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई और कार्रवाई की मांग की है। DM दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी महिला की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने पर बैठी महिला को उठाया है।