Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

यूपी के उरई की रूपल बाल्मीकि ने NEET परीक्षा में लहराया परचम, बनेंगी परिवार की पहली डॉक्टर; समाज और जिले का नाम किया रोशन अंकुर श्रीवास्तव ✍️ ​उरई (जालौन)। "कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है, विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है।" इस उक्ति को सच कर दिखाया है उरई की एक होनहार बेटी ने। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के अंतर्गत आने वाले उरई शहर की रूपल बाल्मीकि ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) को पास कर इतिहास रच दिया है। रूपल की इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा बाल्मीकि समाज और जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ​ 720 में से 520 अंक पाकर साबित की अपनी प्रतिभा ​उरई के राजेंद्र नगर की रहने वाली रूपल बाल्मीकि ने नीट परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 720 में से 520 अंक अर्जित किए हैं। रूपल की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उनके पिता, विक्रम बाल्मीकि, नगर पालिका उरई में एक सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। मां सुमन एक कुशल गृहणी हैं। ​सीमित संसाधनों और तमाम सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बावजूद रूपल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह अपने पूरे कुनबे और परिवार में पहली डॉक्टर बनने जा रही हैं। ​परिणाम आते ही राजेंद्र नगर में मना जश्न ​जैसे ही नीट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए और रूपल की सफलता की खबर लगी, वैसे ही उनके निवास स्थान राजेंद्र नगर में उत्सव का माहौल हो गया। ​फूल-मालाओं से रूपल का स्वागत हुआ, बिटिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर स्थानीय मोहल्ले वासियों और रिश्तेदारों का तांता लग गया। लोगों ने रूपल को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। ​माता-पिता की आंखों में आए खुशी के आंसू अपनी लाडली की इस बड़ी कामयाबी पर माता-पिता की आंखें छलक आईं। उन्होंने कहा कि बेटी ने उनके संघर्षों को सफल बना दिया है। ​"डॉक्टर बनकर गरीबों का मुफ्त इलाज करना ही मेरा संकल्प" ​अपनी इस स्वर्णिम सफलता पर डॉ. रूपल बाल्मीकि (भावी) ने मीडिया और समाज के लोगों से बात करते हुए अपने भविष्य के नेक इरादों को साझा किया। रूपल ने कहा ​"मेरी यह सफलता मेरे माता-पिता के त्याग और समाज के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं एक डॉक्टर के रूप में केवल करियर नहीं बनाना चाहती, बल्कि समाज सेवा करना चाहती हूँ। डिग्री पूरी होने के बाद मैं अपने बाल्मीकि समाज और गरीब तबके के उन लोगों का बिल्कुल मुफ्त में इलाज करूंगी, जो पैसों के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं।" #oraijalaun #neetresult #jalaunnews #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 19, 2026

MORE NEWS

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।

152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।

और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। 

यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।

#RahulGandhi #DelhiPolice #CJPProtest #JantarMantar #sonamwangchuk

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है। #RahulGandhi #DelhiPolice #CJPProtest #JantarMantar #sonamwangchuk

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में और पेपर लीक मुद्दे पर जालौन के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल

उरई के गांधी चबूतरा पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त की।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

धरने के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका मानना था कि हजारों युवा भी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं और सरकार को युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी मांगों को रखा और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

सोनम वांगचुक के समर्थन में और पेपर लीक मुद्दे पर जालौन के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल उरई के गांधी चबूतरा पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। धरने के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका मानना था कि हजारों युवा भी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं और सरकार को युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी मांगों को रखा और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

लक्ष्य यदि सर्वोपरि है तो फिर षड्यंत्र आलोचना और धोखे मायने नहीं रखते....❤️

Comment your opinion !!

#JantarMantar #delhi #cjpprotest #cockroachjanataparty #JantarMantar

लक्ष्य यदि सर्वोपरि है तो फिर षड्यंत्र आलोचना और धोखे मायने नहीं रखते....❤️ Comment your opinion !! #JantarMantar #delhi #cjpprotest #cockroachjanataparty #JantarMantar

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

29 जुलाई को उरई नगर पालिका में 'महाएक्शन' की तैयारी! एसडीएम ज्यूडिशियल ने भ्रष्टाचार जांच के लिए बनाया अभूतपूर्व प्लान, 40 ऑपरेटर, लाइव टेलीकास्ट और पुलिस-पीएसी तैनाती के निर्देश
#जालौन 

उरई। जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट (न्यायिक) रिंकू सिंह राही द्वारा नगर पालिका परिषद उरई में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच को लेकर जारी चार पृष्ठीय पत्र ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 28 जुलाई 2026 तक मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे नगर पालिका कार्यालय में बड़े स्तर पर भौतिक अभिलेख संकलन, निरीक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित करने की कार्रवाई की जाएगी।

पत्र के अनुसार जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए लगभग 30 से 40 कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था, मोबाइल स्कैनिंग, दस्तावेजों का उसी दिन डिजिटल अपलोड, अभिलेखों का संकलन (Seizure) तथा आवश्यक होने पर डिजिटल बैकअप तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसमें यह भी उल्लेख है कि यदि सरकारी संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो ऑपरेटरों का खर्च स्वयं वहन किया जाएगा।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान, अभिलेखों को छिपाने अथवा जांच को भटकाने (Divert) के प्रयासों की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकता पड़ने पर पीएसी तैनात करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) से संपूर्ण कार्रवाई का लाइव टेलीकास्ट कराने तथा दस्तावेजों को रियल-टाइम पोर्टल पर अपलोड कराने की भी अपेक्षा व्यक्त की गई है।

पत्र में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी मूल फाइलें, रजिस्टर, भुगतान अभिलेख, चेक रजिस्टर, डिजिटल डेटा एवं अन्य रिकॉर्ड निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाएं। यदि किसी अभिलेख तक तत्काल पहुंच संभव न हो तो उसका कारण लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर विधिक प्रक्रिया के तहत अभिलेख प्राप्त किए जा सकें।

सबसे गंभीर टिप्पणी में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिखा है कि यदि ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार संबंधी दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध गंभीर खतरे तक उत्पन्न हो सकते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान कथित रूप से जांच को प्रभावित करने के प्रयास हुए थे, इसलिए इस बार पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सार्वजनिक बनाने की योजना तैयार की गई है।

पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास, आयुक्त झांसी मंडल, निदेशक स्थानीय निकाय, पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, जिससे स्पष्ट है कि प्रस्तावित कार्रवाई को उच्च स्तर पर प्रशासनिक समर्थन दिलाने का प्रयास किया गया है।

यदि यह कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो नगर पालिका उरई में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच जिले की अब तक की सबसे बड़ी दस्तावेजी जांचों में शामिल हो सकती है। साथ ही, जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मीडिया को भी आमंत्रित करने और रियल-टाइम रिपोर्टिंग की व्यवस्था करने का उल्लेख इस पत्र का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जा रहा है।

29 जुलाई को उरई नगर पालिका में 'महाएक्शन' की तैयारी! एसडीएम ज्यूडिशियल ने भ्रष्टाचार जांच के लिए बनाया अभूतपूर्व प्लान, 40 ऑपरेटर, लाइव टेलीकास्ट और पुलिस-पीएसी तैनाती के निर्देश #जालौन उरई। जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट (न्यायिक) रिंकू सिंह राही द्वारा नगर पालिका परिषद उरई में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच को लेकर जारी चार पृष्ठीय पत्र ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 28 जुलाई 2026 तक मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे नगर पालिका कार्यालय में बड़े स्तर पर भौतिक अभिलेख संकलन, निरीक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित करने की कार्रवाई की जाएगी। पत्र के अनुसार जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए लगभग 30 से 40 कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था, मोबाइल स्कैनिंग, दस्तावेजों का उसी दिन डिजिटल अपलोड, अभिलेखों का संकलन (Seizure) तथा आवश्यक होने पर डिजिटल बैकअप तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसमें यह भी उल्लेख है कि यदि सरकारी संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो ऑपरेटरों का खर्च स्वयं वहन किया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान, अभिलेखों को छिपाने अथवा जांच को भटकाने (Divert) के प्रयासों की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकता पड़ने पर पीएसी तैनात करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) से संपूर्ण कार्रवाई का लाइव टेलीकास्ट कराने तथा दस्तावेजों को रियल-टाइम पोर्टल पर अपलोड कराने की भी अपेक्षा व्यक्त की गई है। पत्र में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी मूल फाइलें, रजिस्टर, भुगतान अभिलेख, चेक रजिस्टर, डिजिटल डेटा एवं अन्य रिकॉर्ड निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाएं। यदि किसी अभिलेख तक तत्काल पहुंच संभव न हो तो उसका कारण लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर विधिक प्रक्रिया के तहत अभिलेख प्राप्त किए जा सकें। सबसे गंभीर टिप्पणी में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिखा है कि यदि ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार संबंधी दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध गंभीर खतरे तक उत्पन्न हो सकते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान कथित रूप से जांच को प्रभावित करने के प्रयास हुए थे, इसलिए इस बार पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सार्वजनिक बनाने की योजना तैयार की गई है। पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास, आयुक्त झांसी मंडल, निदेशक स्थानीय निकाय, पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, जिससे स्पष्ट है कि प्रस्तावित कार्रवाई को उच्च स्तर पर प्रशासनिक समर्थन दिलाने का प्रयास किया गया है। यदि यह कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो नगर पालिका उरई में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच जिले की अब तक की सबसे बड़ी दस्तावेजी जांचों में शामिल हो सकती है। साथ ही, जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मीडिया को भी आमंत्रित करने और रियल-टाइम रिपोर्टिंग की व्यवस्था करने का उल्लेख इस पत्र का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जा रहा है।

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च में शामिल छात्रों की CRPF कर्मियों से झड़प के बाद पुलिस और CRPF ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

#delhi #jantarmantar #Delhiprotester #CJP

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च में शामिल छात्रों की CRPF कर्मियों से झड़प के बाद पुलिस और CRPF ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। #delhi #jantarmantar #Delhiprotester #CJP

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026