फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चेकिंग के दौरान करौली मंदिर के पीछे से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ने करौली मंदिर के पीछे से शोभित नामक बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस की मानें तो आरोपी किसी वारदात की फिराक में था पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।