लगभग चार महीने से संचालित भीमनगर स्थित बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अबतक एक भी प्रसव नहीं, सुविधा नदारद,
---प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने बताया कि बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया था, मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ0 सोफिया रहमान से जब पूछ ताछ की गई थी तो उन्होंने कहा था कि यहां अबतक कोई प्रसव नहीं हुआ है, ना ही किसी प्रकार का ऑपरेशन किया जा है। हालांकि आज जब मेरे द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अर्जुन चौधरी से इस संबंध मे पुछा गया तो उनका भी यही कहना है कि अबतक किसी भी प्रसूति का प्रसव नहीं किया गया है। पवन मेहता ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है कि लगभग 4.84 करोड़ की लगत से बनाए गए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी और चिकित्सक के वावजूद किसी भी प्रकार के इमरजेंसी का कार्य नहीं किया जाना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को इस पूरे मामले को लेकर मु्ख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि क्षेत्र के लाखों लोगों को सरकार पर भरोसा हो और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके!
#breakingnewstoday #highlights #hospital #trendingreels