गरोठ: अक्षय तृतीया पर “अंजनी नदी कायाकल्प” अभियान शुरू
, 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रातः 6:30 बजे माँ अंजनी नदी की आरती के साथ “अंजनी नदी कायाकल्प” अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री चन्दर सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में नगर परिषद व भारत विकास परिषद के सदस्यों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की।