जबेरा: दुर्गम रास्तों के बीच 108 एंबुलेंस बनी देवदूत, जोगन कुंड झरने से घायल पर्यटक को सुरक्षित निकाला
Jabera, Damoh | Aug 10, 2026 जबेरा। प्रसिद्ध जोगन कुंड धाम के समीप नजारा पॉइंट पर सोमवार को एक युवक का पैर फिसलने से वह पथरीली चट्टानों के बीच गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस चालक दौलत रैकवार और ईएमटी संजू अहिरवार मौके पर पहुंचे। दुर्गम व फिसलन भरे रास्ते के बावजूद टीम ने घायल को स्पाइन बोर्ड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया। चिक