महरौनी: ग्राम दिदौरा निवासी महिला ने नामजद आरोपियों पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया, बानपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
ग्राम दिदौरा निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों द्वारा बीते लगभग चार दिन पूर्व उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके चलते उसके पति को गंभीर चोटे आई हैं। पति की हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।उसने बताया कि घटना के संबंध में बानपुर थाने पर शिकायत देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई है।