टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड सभागार में पेयजल संकट पर मंथन, 'नीर वीर' हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया
टाटीझरिया प्रखंड सभागार में आयोजित नीर चौपाल में पेयजल संकट पर मंथन किया गया। बैठक में 'नीर वीर' हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। गर्मी की आहट के साथ ही क्षेत्र में पेयजल की संभावित समस्याओं से निपटने के लिए जिला से लेकर प्रखंड प्रशासन रेस हो गया है। गुरुवार को टाटीझरिया प्रखंड सभागार में बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज की अध्यक्षता में 'नीर चौपाल' का आयोजन किया गया।