शाहजहांपुर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, चोरी की बाइक और भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो अधूरी मोटरसाइकिल, एक चेसिस, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, भारी मात्रा में औजार, 2180 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर बरेली-सीतापुर हाईवे