फतुहा: दरियापुर कबीर मठ के पास स्थित एक पाइप गोदाम में अचानक लगी आग
Fatwah, Patna | Nov 10, 2026 दरियापुर कबीर मठ के पास स्थित एक पाइप गोदाम में अचानक आग लग गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्टेशन रोड स्थित एक प्लास्टिक पाइप व प्लास्टिक टंकी दुकानदार का यह गोदाम है।घटना में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है।