करनैलगंज: रुकमंगदपुर में ज़मीन विवाद के चलते मारपीट, विपक्षियों ने पिता-पुत्र को पीटा, कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज
बेलहा मौजा रुकमंगदपुर निवासी रक्षाराम ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई को गांव के ही ब्रजेश कुमार, उनके बेटे अविनाश और पत्नी कमलेश कुमारी उनकी ज़मीन पर जबरन बांस गाड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने रक्षाराम को गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला किया। बीच-बचाव करने आए बेटे नीरज पटेल को भी पीटा गया। सोमवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।