करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, प्रशासन हुआ सतर्क
घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों मे जलस्तर 15सेमी०बढ़ा है और नदी अब खतरे के निशान से मात्र 74सेमी०नीचे बह रही है। गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। मंगलवार 2 बजे ADM ने बताया सभी बाढ़ चौकियो को सक्रिय कर दिया गया है। तटीय इलाको मे अलर्ट जारी कर ग्रामीणो को सतर्क रहने को कहा गया है।