करनैलगंज: करनैलगंज में परचून की दुकान में चोरी, बढ़ती वारदातों से लोग सहमे
करनैलगंज-हजूरपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात चोरों ने एक परचून की दुकान में सेंधमारी कर करीब ₹5,000 नकद व कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार वशिष्ठ कुमार पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार 9 बजे दुकान खोलते समय उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल किया है।