विकसित भारत गारंटी फॉर ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन
पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय पंच सम्मेलन/जन संवाद एवं कार्यशाला आयोजित
वी.वी.जी. राम-जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन / जन संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान, बरखेडी, भोपाल में किया गया।
कार्यशाला में विधायक श्री Vishnu Khatri की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला/जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, सरपंचगण राज्य स्तरीय नोडल विषय विशेषज्ञ श्री ओबेस अहमद तथा जिला एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया के संबंध में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका, दायित्व एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिनियम के प्रावधानों की समुचित समझ विकसित करना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।
प्रभारी अधिकारी, VB-G RAM G द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
CM Madhya Pradesh
Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Zila Panchayat Bhopal
#Bhopal #VBGRAMG
18 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026