मधेपुरा: मधेपुरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, तीन शराब पीने के जुर्म में पकड़े गए
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। शुक्रवार की शाम 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी वार्ड नंबर 3 में छापामारी कर 80 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में आरोपी जयकृष्ण सरदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो फिलहाल फरार है।