सागर नगर: बेटी के प्रेम विवाह पर समाज से बहिष्कार व वसूली की धमकी, सूबेदार वार्ड के परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड निवासी लीलाबाई बेन ने समाज के कथित मुखियाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवर शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। लीलाबाई का आरोप है कि बेटी द्वारा दूसरी समाज के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद से समाज के कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को लगातार अपमानित कर रहे हैं, समाज से बाहर करने की धमकी दे रहे हैं।