सागर नगर: सागर कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने दमोह स्थित घर में की आत्महत्या, बच्चे के जन्मदिन पर पिता का साया उठा
सागर सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने दमोह स्थित अपने निवास पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह 10 बजे परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक का नाम रूपेश