सागर नगर: कलेक्टर ने श्रीराम चौक, बड़ा बाजार में धार्मिक स्थल के सामने बन रहे शौचालय पर लगाई रोक
कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा कार्यवाही करते हुए श्री राम चौक बड़ा बाजार में धार्मिक स्थल के सामने बन रहे शौचालय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश सोमवार दोपहर 3:30 बजे दिए गए हैं।नगर निगम के द्वारा धार्मिक स्थल के सामने मौजूद जगह पर शौचालय निर्माण कराया जा रहा था जिसका विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को मौके पर पहुंचकर विरोध किया गया था।