विदिशा: गंजबासौदा पटाखा बाजार में लगी आग के बाद देररात विदिशा के रामलीला मैदान पर जांच के लिए पहुंचे SDM, ASP, तहसीलदार और अन्य
गुरुवार रात को गंजबासौदा के पटाखा बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार देररात 10 बजे विदिशा एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी, एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार प्रीतिपंथी, प्रभारी सीएसपी सुरेंद्र सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज रामलीला मैदान के लगे पटाखा बाजार में पहुंचे। जहां उन्होंने दुकानदारों को समझाइस देने के साथ बारीकी से सुरक्षा जांची।