मंडला: मंडला में नगर पालिका की लापरवाही, सड़क पर लटकती झालर बनी खतरा, बाइक सवारों के लिए जानलेवा
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 मंडला नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां त्योहारों के बाद भी सड़कों पर सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रामनवमी पर सजाई गई झालर अब आम लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। मामला मंडला शहर के लालिपुर चौराहे का है, जहां रामनवमी के अवसर पर सजाई गई झालर अब तक नहीं हटाई गई है। स्थिति यह है कि ये झालर टूटकर सड़क के बीचों-बीच लटक रही हैं।