ललितपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित सावरकर चौक स्थित विद्या ज्वेलर्स नमक ज्वेलरी की दुकान में रविवार करीबन तड़के 5:00 बजे दो अज्ञात चोरों ने छत से दुकान में घुसकर लाखों रु की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उक्त घटना से शहर में सनसनी फैली हुई है।बहरहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए साक्ष्यो के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया गया है।