हरिद्वार: भेल सेक्टर चार में पान के खोखे से बीड़ी, सिगरेट और अन्य सामान चोरी करते रंगे हाथ 4 चोर गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भेल सेक्टर चार में पान के खोखे में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 चोरों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के नाम सुमित सचिन अंश और इंद्रजीत है। चारों ने खोखे में सेंधमारी कर चोरी का सामान झाड़ियों में छिपाया था। जब चारों सामान उठाने के लिए गए तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया है।