मवाना: किठौर के मिश्रीपुर निवासी महिला ने सीओ के यहां शिकायत की, मारपीट करने और घर से निकालने का लगाया आरोप
Mawana, Meerut | Nov 18, 2024 सोमवार को सीओ के यहां पहुंची किठौर के मिश्रीपुर निवासी महिला प्रेमवती ने 1:00 बजे शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद विकास ने उसकी सारी जिम्मेदारी ली थी, लेकिन आरोप है कि विकास अब दूसरी शादी कर रहा है और पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है । सीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।