मवाना: मवाना के किशनपुर बिराना में खेत पर खड़े पेड़ों को लेकर हुए विवाद के दौरान ग्रामीण के साथ मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर
Mawana, Meerut | Nov 17, 2024 रविवार को थाने पर शाम 4:00 बजे तहरीर देते हुए किशनपुर बिराना निवासी गजे सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके खेत पर खड़े पेड़ों को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी । सिर पर चोट लगने के कारण पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद जांच शुरू कर दी है।