पलवल के गांव चांदहट में किसानों पर कुदरत की दोहरी मार पड़ी है।
पिछले दिनों हुई तेज बारिश और साथ में आई तेज आंधी-तूफान के कारण गांव की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से जमीन पर गिर गई। खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने की कगार पर है।
किसानों का कहना है कि फसल कटाई के बिल्कुल नजदीक थी, और अब इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपए का घाटा हुआ है। कई किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी।
चांदहट, जो यमुना से सटा हुआ गांव है, वहां पहले भी बाढ़ और जलभराव से फसल बर्बाद होने की खबरें आती रही हैं। इस बार बारिश के साथ तेज हवाओं ने रही-सही फसल भी खत्म कर दी। 
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे का ऐलान किया जाए।
#ChandhatNews
#DhanKiFasalBarbad
#KisanKiAwaaz
#PalwalNews
#haryanavoicepalwaltoday
Palwal, Palwal | Oct 18, 2026