सहजनवा: गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री के शुभारंभ पर सीएम योगी ने रवि किशन की चुटकी ली, बोले- बरसात में निकालिए पदयात्रा
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार को गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर सांसद Ravi Kishan की चुटकी लेते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सीएम ने कहा कि भले ही रवि किशन लोगों को मुफ्त में फिल्म न दिखाते हों, लेकिन वह हमेशा जनता के बीच मौजूद रहते हैं।