धर्म, सेवा, सदाचार एवं सनातन संस्कारों को जीवन में अपनाओ: संत श्री रावतपुरा सरकार
==
सांसद राहुल सिंह लोधी के आग्रह पर बांदकपुर पहुंचे संत श्री, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
==
संत रावतपुरा सरकार ने श्री देव जागेश्वरनाथ धाम में किए भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक
==
दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राहुल सिंह लोधी के आग्रह पर परम श्रद्धेय संत अनंत विभूषित 1000 श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) का शुक्रवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री देव जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में आगमन हुआ। संत श्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धाभाव देखने को मिला।
संत रावतपुरा सरकार के आगमन पर सिहोरा टोल नाका पहुंचकर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक, श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
बांदकपुर धाम पहुंचने पर संत श्री रविशंकर जी महाराज ने श्री देव जागेश्वरनाथ जी के पावन दरबार में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के विधिवत दर्शन किए तथा जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। संत श्री की उपस्थिति से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सांसद श्री राहुल सिंह लोधी की ओर से संत श्री रविशंकर जी महाराज के साथ पधारे संत-महात्माओं एवं ब्राह्मणों के लिए विशेष ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया।
#damoh #Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026