शिवपुरी नगर: थीम रोड पर ठकुरपुरा के पास बन रहे मॉल की छत गिरी, 4 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल की छत अचानक गिर गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के थीम रोड स्थित ठकुरपुरा की है। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।