शिवपुरी नगर: कमलागंज बाबू क्वार्टर रोड से अज्ञात चोर ने छात्र का मोबाइल और पैसे चुराए, घटना सीसीटीवी में कैद
मथुरा का रहने वाले मनीष कुमार श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज में परीक्षा देने आया हुआ थाऔर वह कमलागंज बाबू क्वार्टर रोड़ स्थित एक मकान में रह रहा था। जहां से बीती रात अज्ञात चोर ने उसका एप्पल i phone 13 और vivo कंपनी का मोबाइल और 4 हज़ार 700 रुपए चोरी कर लिए। दोनों मोबाइलों में छात्र के जरूरी डॉक्यूमेंट और निजी तस्वीरें मौजूद थी।