शिवपुरी नगर: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, शिवपुरी ने 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शिवपुरी ने आज गुरुवार को 21 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। वही आपको बता दें शिवपुरी जिले के समस्त पत्रकार दोपहर साढ़े 3 बजे अस्पताल चौराहा पर एकत्रित हुए जहां से वह पैदल कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया।